फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet 2018: आज से शुरू होगी एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसिलिंग, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Mon, 25 Jun 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए नीट यूजी काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। इस साल काउंसिलिंग से एमबीबीएस की 547 और बीडीएस की 200 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। काउंसिलिंग के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद काउंसिलिंग शुल्क 30 जून की दोपहर दो बजे तक जमा कराया जा सकता है। इसके बाद एक और दो जुलाई को च्वाइस भरने का मौका मिलेगा।

पहले चरण के तहत पांच जुलाई को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्रों को 12 जुलाई तक एडमिशन लेना होगा। काउंसिलिंग का शुल्क 2000 रुपये है, जो ऑनलाइन जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

फाइल फोटो
किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
(एमबीबीएस)
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून    127
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर    85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी    85
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट    100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून    150 (75 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
(बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
--
यहां कराएं पंजीकरण : www.hnbumu.ac.in


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें