सीट मैट्रिक्स के हिसाब से आईआईटी में कुल 12,015 सीटें, एनआईटी में करीब 18 हजार सीटें, ट्रिपल आईटी में 4023 सीटें और जीएफआईटी में करीब 4700 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 15 जून से 25 जून की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही च्वाइस भी भर सकते हैं।
इसके बाद पहले चरण का सीट आवंटन 27 जून को किया जाएगा। इंजीनियरिंग काउंसिलिंग ऑनलाइन है। इसलिए देश में कहीं से भी इसमें प्रतिभाग किया जा सकता है।
आईआईटी सीटें छात्राओं की सीटें
भुवनेश्वर 350 19
बांबे 963 63
मंडी 182 18
दिल्ली 851 59
इंदौर 260 15
खड़गपुर 1342 111
हैदराबाद 285 9
जोधपुर 240 7
कानपुर 831 78
मद्रास 846 31
गांधीनगर 181 13
आईआईटी सीटें छात्राओं की सीटें
पटना 225 25
रुड़की 975 64
आईएसएम धनबाद 912 125
रोपड़ 280 29
बीएचयू 1002 76
गुवाहाटी 645 57
भिलाई 120 6
गोवा 90 7
पलक्कड़ 160 3
तिरुपति 180 0
जम्मू 150 4
धारवाड़ 120 6