फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई जेईई मेन आवेदन की डेट, पूरी जानकारी यहां

Sat, 19 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन की आवेदन डेट जारी
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के लिए आवेदन का इंतजार खत्म हो गया है। दो अप्रैल को देशभर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इसका प्री नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जेईई मेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। अभ्यर्थी दो जनवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि, शुल्क का भुगतान तीन जनवरी 2017 तक किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, नागालैंड और ओडिशा के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला दिया जाएगा।

यहां देखें जानकारी और करें आवेदन : www.jeemain.nic.in

जल्द जेईई मेन का विस्तारित नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। जेईई मेन से चयनित होने वाले शीर्र्ष 2.20 लाख अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें