पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटबंदी से परेशान विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार पीयू स्टूडेंट 30 नवंबर तक ऑनलाइन नेट बैंकिंग से फीस जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 500 और 1000 के पुराने नोट देकर फीस जमा करने की सुविधा भी दी गई है।