फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान अब ओपेन बोर्ड से लेंगे शिक्षा

Thu, 23 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
‌‌किताबें
विज्ञापन
सेना में कार्यरत ऐसे जवान जो कि अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं, उनके लिए अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (ओपेन बोर्ड) बड़ा सहारा बनेगा। इसके लिए एनआईओएस और आर्मी एजुकेशन कोर के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन


सेना में हजारों ऐसे जवान हैं जिन्होंने कम उम्र में ही सेना ज्वाइन कर ली, लेकिन 10वीं या 12वीं तक शिक्षित न होने की वजह से उन्हें पदोन्नति के अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। साथ ही सेना से अवकाश ग्रहण करने के उपरांत उन्हें नागरिक जीवन में रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ता है।

अब एनआईओएस के माध्यम से यह सुविधा प्राप्त होने के उपरांत वे सेना में कार्य करते हुए अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। ओपेन बोर्ड ऐसे सैनिक शिक्षार्थियों को अध्ययन सामाग्री के साथ साथ ऑडियो व वीडियो भी उपलब्ध कराएगा। सैनिक छात्रों के लिए एनआईओएस ने विशेष अध्ययन सामग्री तैयार की है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के संचालन के लिए एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. सीबी शर्मा व आर्मी एजुकेशन कोर के मेजर जनरल देवाशीष रॉय के बीच एमओयू साइन हुआ है। यह प्रोजेक्ट ‘एनआईओएस एजुकेशन प्रोजेक्ट फॉर इंडियन आर्मी’ के नाम से संचालित होगा।

प्रोजेक्ट का संचालन सेना के एचआरडीसी के तहत हेड क्वार्टर, कॉर्प्स, डिविजन, एरिया, ब्रिगेड, सब एरिया स्तर पर चलाया जाएगा। करीब चार लाख जवानों के लाभान्वित होने की आशा है।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें