फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आएगा उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

Thu, 25 May 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीड‌िएट का र‌िजल्ट एकसाथ आने वाला है।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाइस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2017 का परीक्षाफल 30 मई को सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक, हाईस्कूल में एक लाख 33 हजार 814 छात्रों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकेंगे र‌िजल्ट

​वहीं, इंटरमीडिएट में एक लाख 33 हजार 413 परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1319 केंद्र बनाए गए थे।बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक, 17 मार्च से 10 अप्रैल तक परीक्षा और 17 अप्रैल से दो मई तक मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन के लिए 30 केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें