वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) डीम्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का सोमवार को विमोचन किया गया। विमोचन यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सविता ने किया। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर छात्रों को एक क्लिक में सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
पाठ्यक्रम का ब्योरा भी साइट पर उपलब्ध रहेगा। गेस्ट लेक्चर के संबंध में इससे जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। कुलपति डा. सविता ने बताया कि वेबसाइट के जरिए देश-विदेश में शोध करने वाले छात्रों को सहयोग मिलेगा।
ये है वेबसाइट- www.fridu.edu
उन्होंने यूनिवर्सिटी के डीन, रजिस्ट्रार और इस वेबसाइट में योगदान देने वाले समस्त कर्मचारियों को बधाई दी और वेबसाइट के निरंतर सुधार करने पर बल दिया। इस मौके पर विवि के डीन डा. एचएस गिनवाल, कुलसचिव डॉ. एके त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।