फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर में उत्तराखंड के पांच हजार युवाओंं को नौकरी

Sat, 06 Aug 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नौकरी का मौका - फोटो : pti
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाई) के तहत प्रदेश के पांच हजार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर निजी कंपनियों में नौकरी मुहैया करायी जाएगी। तकनीकी प्रशिक्षण में निजी संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। योजना के लिए केंद्र सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग को 54 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि योजना के तहत राज्य के सभी जिलों से पांच हजार बेरोजगार युवकों को चिह्नित किया जाएगा।

योजना के तहत चयनित युवाओं को छात्रावास में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद देश की नामी कंपनियों से संपर्क कर युवाओं को नौकरी भी दिलायी जाएगी। प्लेसमेंट के लिए भी निजी कंपनियों की मदद ली जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे परवान चढ़ेगी योजना

नौकरी - फोटो : pti
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना को विधिवत संचालित किया जा सके, इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। प्रकोष्ठ में अफसरों के अलावा तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।

किस युवक को किस तकनीकी क्षेत्र की दक्षता दिलायी जाए इसके लिए ट्रेनिंग नीड एनालिसिल यानी टीएनसी प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। बहरहाल अभी योजना शुरुआती दौर में है, लेकिन यदि योजना परवान चढ़ती है तो न सिर्फ बेरोजगार युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर मुहैया कराए जा सकेंगे, वरन राज्य की आर्थिकी को भी मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें