फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. नेगी बने गढ़वाल विवि के पहले प्रति कुलपति

Tue, 20 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रो डीएस नेगी - फोटो : file photo
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति पद पर प्रो. डीएस नेगी को नियुक्त किया गया है। प्रो. नेगी वर्तमान में कुलपति के विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात थे। केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि में प्रति कुलपति पद पर पहली बार तैनाती हुई है।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बनने के बाद से ही प्रति कुलपति पद पर नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व में इस पद के लिए कई वरिष्ठ प्रोफेसरों के नाम चर्चा में भी थे। मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने प्रो. डीएस नेगी को प्रति कुलपति पद पर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया।

इससे पूर्व प्रो. नेगी एनएसएस समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा प्रभारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। रसायन विभाग विभाग में कार्यरत प्रो. नेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गढ़वाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। प्रो. नेगी को प्रति कुलपति पद पर नियुक्त किए जाने पर कर्मचारियों व शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें