फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी ने जारी की LLB की पहली कटऑफ, यहां देखें

Wed, 24 Aug 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्र - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए बुधवार को पहली कटऑफ जारी कर दी गई। पहली सूची के हिसाब से सामान्य श्रेणी में 74.20 प्रतिशत से कम अंकों वाले छात्रों को मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डा. राकेश वर्मा ने बताया कि एलएलबी में सामान्य की कटऑफ 74.20 प्रतिशत, एससी की कटऑफ 73.95 प्रतिशत, एसटी की कटऑफ 67.03 प्रतिशत और अन्य राज्य के छात्रों के लिए कटऑफ 74.20 प्रतिशत है। साथ ही, कॉलेज प्रशासन ने विभागावार एमए, एमएससी और एमकॉम की पहली मेरिट भी जारी कर दी है।

यहां देखें कटऑफ : www.davpgcollege.in

छात्र अपने विभाग से इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। सूची में चयनित छात्र कॉलेज में 26 और 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। बचे छात्रों के दाखिले छात्रसंघ चुनावों के बाद छह सितंबर से नौ सितंबर के बीच किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें