फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल से होगी मेडिकल पीजी सीटों की काउंसलिंग

Mon, 20 Mar 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमालयन और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ने हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका वापस ले ली है। ऐसे में इस बार प्रदेश में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटों पर सेंट्रलाइज काउंसिलिंग से दाखिले होंगे। चार अप्रैल से सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस दाखिलों की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में हिमालयन मेडिकल कॉलेज में एमडी, एमएस की करीब 70, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एमडी, एमएस की करीब 40, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में चार और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 65 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर सरकार ने नीट पीजी काउंसिलिंग का आदेश जारी किया है। मेडिकल कॉलेजों ने इस पर सख्त आपत्ति जताई थी। 

आदेश के खिलाफ हिमालयन मेडिकल कॉलेज और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि हाल ही में दोनों कॉलेजों ने अपनी याचिका वापस ले ली है। लिहाजा सभी कॉलेजों में पीजी की सीटों पर दाखिले के लिए चार अप्रैल से सेंट्रलाइज काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस त‌िथ‌ि तक होगा पहला चरण 

- फोटो : demo pic
राज्य में सभी मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस सीटों पर दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) पीजी काउंसिलिंग चार अप्रैल से शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत काउंसिलिंग का पहला चरण चार अप्रैल से 15 अप्रैल 2017 के बीच होगा। 

पहले चरण में आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। पीजी सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 11 से 20 मई के बीच होने के बाद आवंटित सीटों पर दाखिलों की अंतिम तिथि 27 मई होगी। ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर पहले चरण के पंजीकरण के बाद मंगलवार को सीट आवंटन होने जा रहा है।

निजी कॉलेजों ने काउंसिलिंग मामले में अपनी याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ली है। चार अप्रैल से होने वाली काउंसिलिंग सभी सीटों के लिए होगी।
-डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें