फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज मे पढ़ाई करते थे 10 वीं के टॉपर अभिज्ञान, बनना चाहते हैं म्यूजिशियन

Mon, 29 May 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई के 10वीं के नतीजों में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप करने वाला अभिज्ञान कश्यप का सपना कामयाब म्यूजिशियन बनने का है। शायद इसील‌िए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कुछ अनोखे अंदाज में ही की। 
विज्ञापन


ब्राइटलैंड स्कूल के 10वीं के छात्र अभिज्ञान ने सोमवार को अपने रिजल्ट से माता-पिता को अभिमान का मौका दिया। उन्होंने बताया कि वह केवल चार से पांच घंटे रोजाना पढ़ाई करते थे। यहां तक कि एग्जाम टाइम में भी गिटार बजाते थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को बोझ मानने के बजाए अगर सही समय पर सधी हुई तैयारी की जाए तो निश्चित तौर पर सफलता ही राह आसान है।

अभिज्ञान ने बताया कि उनका बड़ा भाई आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहा है। उनके पिता संदीप कुमार कौर ओएनजीसी में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं जबकि माता दीपांजली भल्ला कौर गृहिणी हैं। मेधावी छात्र अभिज्ञान न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं बल्कि बहुत अच्छा गिटार भी बजाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टॉपर टिप्स

-रोजाना स्कूल से आने के बाद पढ़ाई जरूर करें।
-जो भी पढ़ते रहें, उसे रिवाइज करते रहें।

टॉपर का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश : 95
हिंदी : 93
हिस्ट्री एंड ज्योग्राफी : 99
मैथ्स : 100
साइंस : 99
कंप्यूटर : 100
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें