फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई की 9वीं, 11वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट...

Thu, 26 Jul 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इस साल से काउंसिल खुद ही 10वीं, 12वीं के अलावा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित कराएगा। यह परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। गुरु नानक एकेडमी के प्रिंसिपल पीएस कालरा ने बताया कि अर्द्धवार्षिक और इसके अलावा सभी टेस्ट तो अभी भी स्कूल के स्तर से ही होंगे।

केवल वार्षिक परीक्षाएं काउंसिल के स्तर से कराई जाएंगी। 9वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से और 11वीं की परीक्षाएं एक फरवरी 2019 से शुरू होंगी। माना जा रहा है कि इस बदलाव से देशभर में बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर 9वीं और 11वीं में भी एकरूपता आएगी। इसके साथ ही कोर्स पूरा कराने की चुनौती भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

 

9वीं का परीक्षा कार्यक्रम

exam
परीक्षा तिथि    विषय
11 फरवरी    इंगलिश पेपर-1
12 फरवरी    इंगलिश पेपर-2
13 फरवरी    हिस्ट्री एंड सिविक्स
14 फरवरी    ज्योग्राफी
15 फरवरी    इकोनोमिक्स
18 फरवरी    मैथ्स
20 फरवरी    फिजिक्स-साइंस पेपर-1
21 फरवरी    कॉमर्शियल स्टडीज
22 फरवरी    केमिस्ट्री-साइंस पेपर-2
25 फरवरी    बायोलॉजी-साइंस पेपर-3
विज्ञापन

11वीं का परीक्षा कार्यक्रम

exam
परीक्षा तिथि    विषय
01 फरवरी    इंगलिश पेपर-1
04 फरवरी    इंगलिश पेपर-2
05 फरवरी    मैथ्स
06 फरवरी    हिस्ट्री
07 फरवरी    फिजिक्स
08 फरवरी    कॉमर्स
11 फरवरी    केमिस्ट्री
12 फरवरी    ज्योग्राफी
13 फरवरी    अकाउंट्स
14 फरवरी    बायोलॉजी
15 फरवरी    सोशियोलॉजी
18 फरवरी    इकोनोमिक्स
19 फरवरी    कंप्यूटर साइंस
20 फरवरी    पॉलिटिकल साइंस
21 फरवरी    बिजनेस स्टडीज
22 फरवरी    साइकोलॉजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें