फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में लगेगा सीसीटीवी कैमरा 

Thu, 25 Aug 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पछवादून के सबसे बड़े उच्च शिक्षण संस्थान वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगने जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा परिसर में छह जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगेगा। इससे कॉलेज की ही गतिविधि पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


बीते दिनों कॉलेज के छात्रों और स्टाफ के बीच हुई मारपीट और चोरियों के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगे थे। चार दिन लगातार कॉलेज का ताला टूटा। ऐसे में अब सुरक्षा व्यवस्था में सेंध न लग पाए इसके लिए कॉलेज प्रशासन सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है।

प्राचार्या डॉ. गौरी सेवक ने कहा कि कॉलेज में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव का भी माहौल है। ऐसे में शरारती तत्व कॉलेज की शांति व्यवस्था को भंग न करें। इसके लिए भी सीसीटीवी कैमरों को कॉलेज परिसर में लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में खासा हद तक मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें