एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
30 अगस्त को होने वाले चुनावों में इस बार 17 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। कॉलेज ने नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी करने के साथ ही छात्रों को नाम में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन प्रदीप सिंह ने बताया कि तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं, जबकि दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कई पदों के लिए नामांकन रद्द भी हुए हैं। अब मैदान में केवल 17 प्रत्याशी हैं, जिनके लिए वोट पड़ेंगे।
किस पद पर किस संगठन का कौन दावेदार
अध्यक्ष : अभिषेक डोबरियाल (एनएसयूआई), दर्शिता रावत (निर्दलीय) और कुलदीप पंत (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष : करन सिंह (एबीवीपी), सूरज नैनवाल (निर्दलीय) और यश भाटिया (एनएसयूआई)
सचिव : दीपा रावत (एबीवीपी) और विपिन भट्ट (आर्यन)
सहसचिव : आकांक्षा सैनी (एनएसयूआई) और शालिनी ध्यानी (आर्यन)
कोषाध्यक्ष : आशीष गौड़ (एनएसयूआई), दीपाली गुसाईं (एबीवीपी)
विवि प्रतिनिधि : देविका नरूला (यूथ ऑफ उत्तराखंड), गिरीश भट्ट (एबीवीपी), वैशाली भट्ट (एसएफआई)
छात्र स्नातक प्रतिनिधि (कला) : ऋषिराज शर्मा (निर्विरोध निर्वाचित, एनएसयूआई)
छात्र स्नातक प्रतिनिधि (विज्ञान) : शुभम उनियाल (निर्विरोध निर्वाचित, एबीवीपी)
छात्रा स्नातक प्रतिनिधि : गौरांगना क्षेत्री (एनएसयूआई) और सिमरन तोमर (एबीवीपी)