केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। इसमें मेघना ने ऑल इंडिया टॉप किया है। मेघना को 500 में से कुल 499 अंक मिले हैं।
इस बार देहरादून रीजन के दो छात्रों ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। जिसमें मेघना श्रीवास्तव और अनुष्का चंद्रा का नाम शामिल है। दोनों उत्तर प्रदेश की छात्राएं हैं।
वहीं उत्तराखंड की तनुजा कापड़ी ने उत्तराखंड टॉप किया है। 12वीं में इस साल देहरादून रीजन में 76.77 परसेंट रिजल्ट रहा है। उत्तराखंड में यह परसेंटेज 79.77 है। जबकि देहरादून रीजन से जुड़े उत्तर प्रदेश में इस साल रिजल्ट 75.39 परसेंट रहा है।