रोज छह किमी. पैदल स्कूल जाने वाले वैभव थपलियाल ने उत्तराखंड बोर्ड परिणामों में दसवीं नौवीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह मुकाम बिना ट्यूशन के प्राप्त किया है।
चमोली के जीआईसी सिमली के छात्र वैभव थपलियाल ने हाईस्कूल में 10वीं में 9वीं रैंक हासिल की है। वह रोजाना छह किमी. पैदल चलकर स्कूल जाते थे।
बेहत मेहनती वैभव ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। इनकी मां एक एनजीओ में नौकरी करती हैं।