मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट-2 के लिए कई-कई आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सीबीएसई ने ईमेल के जरिये एक बार फिर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर उनके सभी आवेदन निरस्त कर रजिल्ट रोक दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
सीबीएसई ने 24 जुलाई को नीट 2 परीक्षा का आयोजन देशभर में किया था। ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कई आवेदन किए थे। जबकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीएसई ने सिर्फ एक आवेदन करने का निर्देश जारी किया था।
बोर्ड ने 16 जुलाई को ऐसे अभ्यर्थियों को ईमेल भेज 23 जुलाई तक जवाब मांगा था। जवाब न भेजने वाले अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने दोबारा ईमेल भेजा है और 30 जुलाई तक ईमेल के जरिये जवाब मांगा है।
यहां भेजें अपना जवाब : neet.dis@gmail.com