फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं में इस बार नहीं रुलाएगा गणित का पेपर

Wed, 18 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं गणित का पेपर इस बार छात्रों को नहीं सताएगा। गत वर्ष संसद में मामला उठने के बाद इस बार बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि पेपर का डिफिकल्टी लेवल कम रहेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई का 12वीं गणित का पेपर गत वर्ष काफी मुश्किल और लंबा था। इस वजह से छात्र निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र हल नहीं कर पाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मामला संसद में भी उठा था।

लिहाजा, इस बार सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि गणित के पेपर का कठिनता का स्तर कम रहेगा। पेपर में पहली बार दो अंकों के शॉर्ट आंसर टाइप क्वैश्चन आएंगे।

साथ ही, इस बार पेपर में दस अंकों के हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (हॉट्स) के प्रश्न आएंगे। इसके बाद पेपर दो सेक्शन में बंटा होगा। इसमें छह और अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार सीबीएसई 12वीं गणित का पेपर 20 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें