सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर एक बजे घोषित हो गया। जिसमें देहरादून रीजन की दो छात्राओं ने ऑल इंडिया टॉप किया है।
मंगलवार दोपहर को जारी हुए परिणामों में शामली की नंदिनी गर्ग, और बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। इन सभी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।
सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, व तिरुवनंतपुरम, चेन्नई) के नतीजे शाम चार बजे के नियत समय से पहले ही घोषित हो गए हैं।
देहरादून रीजन में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 जिले
डेमो
- फोटो : डेमो
बता दें कि देहरादून रीजन में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 जिले शामिल हैं, बदायूं, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर / अमरोहा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली शामिल हैं।
इस परीक्षा में इलाहाबाद रीजन के 60 जिलों से 01 लाख 92 हजार 600 रेगुलर तथा 230 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार सभी विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य थी।
साथ ही दूसरे बदलाव के रूप में अबकी परीक्षार्थियों को12वीं के विद्यार्थियों की तरह अंक दिए गए हैं। अर्थात आठ साल पुरानी ग्रेड व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। रीजन में दसवीं के 1630 विद्यालय हैं। इनमें से करीब 60 विद्यालय इलाहाबाद जनपद में हैं। यह परीक्षा 316 केन्द्रों पर कराई गई थी।