फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए मांगे गए आवेदन, आपके पास है 27 अगस्त तक का समय

Sat, 04 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
CTET
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले परीक्षा के लिए 22 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी समस्या की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रक्रिया बंद कर दी थी।

विज्ञापन


अब दोबारा पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षा की तिथि जल्द ही बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी चाहें तो पेपर 1 और पेपर 2 में से किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी तक के शिक्षण के लिए जबकि पेपर 2 का आयोजन जूनियर हाईस्कूल के शिक्षण के लिए होगा।

उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की और श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित की जाएगी। जबकि देशभर में यह परीक्षा 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन फिलहाल सीबीएसई ने नई परीक्षा तिथि जारी नहीं की है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

exam
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : एक अगस्त से 27 अगस्त 2018
शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2018
आवेदन की अंतिम स्थिति जांचने की तिथि : चार सितंबर 2018
आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की तिथि : छह सितंबर से दस सितंबर 2018

ये होगा शुल्क
श्रेणी                      पेपर 1/पेपर 2    दोनों पेपर
जनरल, ओबीसी              700           1200
एससी, एसटी, पीएच         350            600

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ctet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें