एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी फिरोज खान पर लगे सेक्सुअल हरासमेंट के मुद्दे को लेकर एबीवीपी ने स्टूडेंट सेंटर पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में पोस्टर-बैनर और काले झंडे लेकर एनएसयूआई के खिलाफ नारे लगाए। इस मुद्दे पर सोई, एसएफएस सहित अन्य पार्टियों ने भी एबीवीपी का समर्थन किया। एबीवीपी ने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी के आचरण के देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन के नेतृत्वकर्ता महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता
पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगी और एनएसयूआई के चरित्र से छात्रों को अवगत कराएगी। इससे पहले एनएसयूआई ने अपने पैनल की घोषणा करते हुए पंकज जाखड़ को अध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह को पार्टी अध्यक्ष, विजयजीत हैयर को कैंपस अध्यक्ष और गुरकीरत पन्नू को चेयरमैन नियुक्त किया है। इस घोषणा के दौरान भारी संख्या में आउटसाइडर छात्र भी यूनिवर्सिटी पहुंचे।