फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया बार एग्जाम की डेट घोषित, 6 जनवरी से आवेदन

Wed, 04 Jan 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से एलएलबी पास युवाओं के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) का आयोजन 27 फरवरी 2017 को किया जाएगा। बीसीआई ने इसकी संभावित तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए छह जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया की ओर से होने वाले एआईबीई की आवेदन प्रक्रिया के तहत वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण छह जनवरी से शुरू होगा। जल्द ही विस्तारित नोटिफिकेशन आ जाएगा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.allindiabarexamination.com

संभावना जताई जा रही है कि इस बार ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकेगा। यह परीक्षा उन युवाओं को पास करनी होती है, जिन्हें एलएलबी के बाद वकालत करनी है।

ऑनलाइन आवेदन को यह जरूरी
ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी को एडवोकेट आईडी (अगर स्टेट बार काउंसिल ने दी हो) के अलावा एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो) और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर हो) की स्कैन कॉपी रखना जरूरी है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को यह ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें