फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम न निकालने पर भड़के अभ्यर्थी

Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम एक साल बाद भी घोषित नही करने से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भड़क गए हैं। शास्त्री बेरोजगार संघ के सदस्यों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित न करने पर आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को एक ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


इस दौरान सदस्यों ने शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। सदस्यों में आशीष डोगरा, सन्नी शर्मा, राकेश पांडे, कवि राज और संदीप कुमार आदि का कहना है कि कर्मचारी चयन आयोग ने शास्त्री पोस्ट कोड-572 के 236 पदों के लिए 28 मई 2017 को लिखित परीक्षा ली।

इस परीक्षा में छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में मात्र 728 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए। इन्हें आठ से 20 फरवरी, 2018 तक मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


मूल्यांकन प्रक्रिया के ढाई माह बीत जाने के बाद भी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित न करने पर अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। संघ ने आयोग से शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है।


इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कहा कि परीक्षा पर लगा कोर्ट स्टे भी हट गया है और सरकार से परिणाम घोषित करने की क्लीयरेंस मिल गई है। 12 दिनों के भीतर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें