फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU की तरह मुश्किल हुई देहरादून के इन कॉलेजों में एडमिशन की राह

Thu, 06 Jul 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून के दो कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। बुधवार को डीबीएस पीजी कॉलेज और एमकेपी पीजी कॉलेज ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। दोनों कॉलेजों में पहली कटऑफ इतनी भारी भरकम है कि 70 प्रतिशत अंक वाले छात्र-छात्राओं को बीए में भी दाखिला नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


डीबीएस में बीएससी की कटऑफ 87 प्रतिशत
डीबीएस पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए पहली मेरिट और वेटिंग लिस्ट जारी हो गई है। बीएससी पीसीएम में सबसे ज्यारदा 87 प्रतिशत पर कटऑफ रुकी है। जबकि बीए में भी 73.60 प्रतिशत कटऑफ आई है। बीएससी की वेटिंग लिस्ट में सामान्य वर्ग की कटऑफ 84.33 प्रतिशत गई है जबकि बीए की वेटिंग लिस्ट कटऑफ 70.60 प्रतिशत पर रुकी है।

बीएससी प्रथम वर्ष की कटऑफ मेरिट
कोर्स का नाम - जनरल कटऑफ - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
पीसीएम    87    65.67    78.67    82    87.33
पीएमडी    80.67    55.33    73.33    74.67    88
पीएमजी    74.67    53.33    67.67    56    76
सीबीजेड    76    57    64    68.33    76
बीजेडजी    71.67    57    63.67    63.67    71.67
(पीसीएम-फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स, पीएमडी-फिजिक्स, मैथ्स व डिफेंस स्टडीज, पीएमजी-फिजिक्स, मैथ्स व जियोलॉजी, सीबीजेड- केमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी, बीजेडजी- बॉटनी, जूलॉजी व जियोलॉजी)
विज्ञापन


बीएससी प्रथम वर्ष की वेटिंग लिस्ट कटऑफ
कोर्स का नाम - जनरल कटऑफ - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
पीसीएम    84.33    61.67    76.33    81.32    84.33
पीएमडी    79    52.33    -    71.67    -
पीएमजी    71.57    47.33    66.33    56    73
सीबीजेड    72    53    63.62    67    73.67
बीजेडजी    68    52.67    -    62.67    70

बीए प्रथम वर्ष की कटऑफ मेरिट
जनरल - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
73.60    55.60    68.80    66    74.40

बीए प्रथम वर्ष की वेटिंग लिस्ट कटऑफ
जनरल - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
70.60    52    68    64.20    71
 
विज्ञापन

एमकेपी में 74.80 से कम पर बीएससी नहीं

दाखिला - फोटो : अमर उजाला
एमकेपी पीजी कॉलेज में दाखिलों की दौड़ बुधवार से शुरू हो गई। कॉलेज में 74.80 प्रतिशत से कम अंकों पर बीएससी की सीट नहीं मिलेगी। कॉलेज में मेरिट में चयनित छात्राएं एक सप्ताह के भीतर दाखिला ले सकती हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि छात्राओं की सहूलियत के लिए बृहस्पतिवार से काउंसिलिंग सेल भी कॉलेज में बैठेगी। कॉलेज में कुल 1750 छात्राओं ने आवेदन किया था। उनके मुकाबले बीकॉम की 300 सीटें, बीएससी की 120 सीटें और बीए की 938 सीटें उपलब्ध हैं। 

किस कोर्स में कितनी कटऑफ
बीएससी : 94.67 प्रतिशत से लेकर 74.80 प्रतिशत
बीए : 94 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक
बीकॉम : 95.88 प्रतिशत से लेकर 62 प्रतिशत तक

एमकेपी में पेटीएम से भरें फीस
एमकेपी पीजी कॉलेज ने नए सत्र के दाखिलों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। प्रिंसिपल डा. इंदु सिंह ने बताया कि कैशलेस फीस जमा कराने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साइन कर लिया गया है। दो-चार दिन में कैशलेस शुल्क जमा कराने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके तहत छात्र डेबिट कार्ड के अलावा पेटीएम से भी शुल्क भर सकते हैं। 

एसजीआरआर में आज जारी होगी मेरिट
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए और बीएससी की पहली मेरिट जारी होगी। कॉलेज में दाखिले को जबर्दस्त मारामारी का आलम है। कुल 3500 से अधिक आवेदन आए हैं। एसजीआरआर कॉलेज के डा. अतुल गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीएससी की 400 और बीए की 250 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 650 सीटों के लिए 3500 आवेदन आए हैं, जिनमें से 1700 छात्र फर्स्ट डिविजन से ऊपर वाले हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मेरिट जारी होगी। मेरिट में आने वाले छात्र 11 जुलाई से एडमिशन ले सकेंगे। एडमिशन के लिए उन्हें अपने ओरिजल प्रमाण पत्रों के साथ ही उनकी फोटोकॉपी भी लानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें