फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Tue, 17 Mar 2026 11:53 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता विकासनगर (देहरादून)

सार

प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान चलाया जाए।

सीएस आनंद बर्द्धन ने यह निर्देश सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में पूर्ति विभाग के अफसरों ने बताया कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  चकराता की ऊंची चोटियों पर सात साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, सीजन की तीसरी बर्फबारी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन


अधिकारियों ने छापा मारने की कार्रवाई, दर्ज एफआईआर का विवरण भी प्रस्तुत किया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक प्राप्त करने के साथ कहा कि किस भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें