फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अगले तीन माह चलेगा डुप्लीकेट मतदाताओं का अभियान, यूनिक नंबर जारी करेगा आयोग

Sat, 08 Mar 2025 05:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में इस वक्त 85,19,271 मतदाता हैं। 11,729 बीएलओ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अभी बनाए जा रहे हैं। बीएलए ऐसे सभी संदिग्ध मतदाताओं का वेरिफिकेशन करके बीएलओ को देगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग राज्य में अगले तीन माह तक डुप्लीकेट मतदाता संख्या को लेकर अभियान चलाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य में भी बड़े पैमाने पर ये काम होगा। इसमें सभी ऐसे मतदाताओं को यूनिक नंबर जारी किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्य में इस वक्त 85,19,271 मतदाता हैं। 11,729 बीएलओ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अभी बनाए जा रहे हैं। बीएलए ऐसे सभी संदिग्ध मतदाताओं का वेरिफिकेशन करके बीएलओ को देगा।

विज्ञापन


बीएलओ इनकी संस्तुति आगे करेंगे। इसके आधार पर नाम परिवर्तन आदि का काम होगा। नाम हटाया भी जा सकेगा। खास बात ये है कि अगर आप इससे असंतुष्ट होंगे तो पहली अपील डीएम को कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार...फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भी असंतुष्ट होने पर दूसरी अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कर सकेंगे। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि जो पुराने और नए मतदाता एक जैसे ईपीआईसी नंबर वाले हैं, उन्हें आयोग पहचान करके यूनिक नंबर जारी करेगा।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें