फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी अभियान में व्यापारियों की गुंडई

Thu, 03 Mar 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, तहसील केपास वाले बाजार के व्यापारियों ने सरेआम दबंगई, गुंडई, उद्दंडता प्रदर्शित की।
विज्ञापन


अतिक्रमण विरोधी अभियान में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ व्यापारियों ने खुलेआम बदतमीजी और गाली गलौच की। यहां तक कि कई बार वे हमला करने की कोशिश से भी नहीं चूके। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में टीम ने हिम्मत दिखाई।

अधिकारियों के पास हल्का हाथ रखने संबंधित फोन आते रहे, लेकिन टीम ने बिना किसी दबाव के अभियान जारी रखा। अभियान में करीब पचास चालान किए गए और करीब इक्यावन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान दोपहर 12 के आसपास पल्टन बाजार में शुरू किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को शुरू में ही विरोध झेलना पड़ा। इस पर गुस्साए और आक्रामक हुए व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जेब्रा टीम के वाहन में जब दुकानों के बाहर रखा सामान रखा जाने लगा तो व्यापारी गुंडई पर उतर आए।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाना और फिर गालियों की बौछार कर दी। एक बुजुर्ग व्यापारी वाहन के नीचे लेटने को लेकर आक्रामक हो गया। जेब्रा टीम व पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी की गई, लेकिन टीम बेखौफ होकर अपना काम करती रही। हालात इतने खराब हो गए कि व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट तक से अभद्रता और धमकाने से बाज नहीं आए।

इस पर साथ चल रहे धारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एनएस भंडारी ने सख्ती की। उनके कड़ाई करने पर व्यापारियों ने बदतमीजी करना बंद किया। कोतवाली के सामने भी जबर्दस्त अतिक्रमण था। इसके बाद टीम डिस्पेंसरी रोड पहुंची। वहां पर दुकानदारों ने पंद्रह-पंद्रह फीट तक अतिक्रमण कर रखा था।

एक डिपार्टमेंटल स्टोर ने पंद्रह फुट अतिक्रमण कर वहां बाकायदा पक्का निर्माण कर डाला है। सिटी मजिस्ट्रेट एलएन मिश्रा ने तुरंत लोनिवि के अवर अभियंता मुश्ताक आलम को भूमि की जांच के आदेश दिए। कोतवाली के पीछे डिस्पेंसरी रोड में एक नेता की शह पर पार्किंग स्थल को तारों से बंद कर दिया गया था।

अभियान प्रभारी मिश्रा ने सारी तारे तुड़वा दीं। साथ ही नगर निगम के नायब तहसीलदार नरेश चंद्र नौटियाल को इस बाबत जांच करने को कहा। यहां पर इस नेता ने बड़ा खेल करने की तैयारी की हुई है। उसे सरकार की पूरी शह हासिल है।
mdda, campaign, against, encroachment, dehradun news
ऊपरी डिस्पेंसरी रोड पर दुकानदारों व मंजोले व्यापारियों के साथ असामाजिक तत्व भी थे। उन्होंने नारेबाजी, गुंडई, गाली गलौच करने में कसर नहीं छोड़ी। वे बाकायदा डराने और धमकाने के तौर तरीके पर उतर आए। यहां पर पुलिस ने कड़ाई की और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर वे थोड़ा सकुचाए, लेकिन बदतमीजी से बाज नहीं आए। साथ ही साथ राजनीतिक आकाओं की धमकी देने लगे।

इस पर अभियान प्रभारी मिश्रा ने पुलिस को कड़ाई करने के लिए कहा। पुलिस द्वारा चेतावनी देने पर ये थोड़ी देर के लिए  खामोश हुए। अभियान में सर्वेश कुमार, जेब्रा टीम में सुरंजन गुंसाई, खुशीराम भद्री, अरविंद त्रिपाठी, राजकुमार, दीपक भटनागर, प्रदीप नेगी, प्रदीप काला आदि भी शामिल थे।

एक घंटे में ही दोबारा सज गईं दुकानें
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के एक घंटे बाद ही पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक बाजार में पहले जैसी स्थिति हो गई। दुकानदार बेखौफ थे और खुले आम यह कहते नजर आए कि प्रशासन तो दूर प्रदेश का मुखिया भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सरकार चार साल में कुछ नहीं कर पाई अब चुनावी वर्ष में क्या खाक कर पाएगी। हमारे पास वोट भी है और नोट की ताकत भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें