फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर के कई स्पा सेंटर और हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा, 28 चालान कर 60 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 21 Jul 2023 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुलिस टीम ने क्षेत्र के गोल्डन लीफ, एंजेजल, इलाइट, ब्लैक ऑर्चिड द ड्रीम, मानसून, ब्लू हाइट, अमेजिंग, डिवाइन, वैलनेस, इस्माइल, सनशाइन, गैलेक्सी व प्लेजर स्पा पर छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटरों में सीसीटीवी कैमरों, ग्राहक रजिस्टर क़ी जांच की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार पुलिस ने बृहस्पतिवार को थानाक्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे स्पा सेंटरों और हुक्का बारों में छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटरों में अनियमितताओं मिलने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सभी को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार बंद मिले।

विज्ञापन


थाना प्रभारी वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र के गोल्डन लीफ, एंजेजल, इलाइट, ब्लैक ऑर्चिड द ड्रीम, मानसून, ब्लू हाइट, अमेजिंग, डिवाइन, वैलनेस, इस्माइल, सनशाइन, गैलेक्सी व प्लेजर स्पा पर छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटरों में सीसीटीवी कैमरों, ग्राहक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इसके अलावा स्पा सेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई।

इस दौरान कई स्पा सेंटरों में रजिस्टर में ग्राहकों की जानकारी दर्ज नहीं थी तो कई जगह सीसीटीवी व अन्य कमियां मिलीं। जिसके बाद पुलिस एक्ट 81 के तहत पांच स्पा सेंटरों का चालान कर न्यायालय को भेज दिया गया। जबकि पुलिस एक्ट 83 में 28 चालान कर 60500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव के कारण लटक सकते हैं राष्ट्रीय खेल, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी अब ये सुविधा
विज्ञापन


होशियार सिंह ने बताया सभी स्पा सेंटरों के मालिकों को निर्देश दिए गए कि स्पा सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आईडी प्रूफ अपने पास रखें। स्पा सेंटर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय कार्य करने चाहिए। स्पा सेंटर में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मी का सत्यापन कराए। निर्देश दिए गए कि जो कमियां हैं उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूर कर लें। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें