फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरों की नजर में रहेगा मंसा देवी में दिया दान

Sun, 30 Mar 2014 09:40 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित मां मंसा देवी में दिया दान अब कैमरों की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन


दान की पूरी गतिविधि कैमरे में कैद
जिला जज कुमकुम रानी ने अपने आदेश में हरिद्वार के डीएम और एसएसपी से कहा है कि मंसा देवी मंदिर प्रागंण में छोटे-बड़े सभी मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करें ताकि दान की पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हो सके।

यह भी कहा गया है कि दानदाताओं से अवैध चंदा उगाही न हो इसकी भी व्यवस्था की जाए। जिला जज ने उक्त आदेश अवर न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम और एसएसपी को मंसा देवी मंदिर के संबंध में उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए आदेशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा है।

दानदाताओं को पूरी धनराशि की रसीद
जिले के दोनों जिम्मेदार अधिकारी यह भी देखें कि कहीं फर्जी रसीदें तो नहीं बन रही हैं और दानदाताओं को पूरी धनराशि की रसीद दी भी जा रही है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि एक ही नंबर की रसीदें जारी करने पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने ट्रस्टियों को आदेशित किया कि रसीदों से प्राप्त पैसा प्रतिदिन ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा कराया जाए। हर 15 दिन में डीएम और एसएसपी निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि कोर्ट के आदेशों का अनुपालन किया जा रहा है अथवा नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें