फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट के झिरना- कालागढ़ क्षेत्र में अब आसानी से नहीं कर सकेंगे घुसपैठ, कैमरा ट्रैप में फंस जाएंगे

Wed, 24 Oct 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के सबसे संवेदनशील जोन झिरना, कालागढ़ में अब घुसपैठ करना आसान नहीं होगा। सीटीआर ने पियर टू पियर (पी2पी) नेटवर्किंग से सभी स्वचालित कैमरों को जोड़ दिया है। यदि किसी ने घुसपैठ की तो तत्काल फोटो खिंचकर रेंजर तक पहुंच जाएगा, जिससे घुसपैठ करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


झिरना, कालागढ़ जोन जिला बिजनौर की सीमा से लगे ह और इन क्षेत्रों से अक्सर घुसपैठ होती है। लकड़ी तस्करी समेत वन्यजीवों के शिकार की भी सूचनाएं मिलती हैं। कार्रवाई से बचने के लिए कई बार घुसपैठिए इन जोनों में लगे कैमरा ट्रैपों को तोड़ देते थे, जिसकी वजह से घुसपैठ करने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए सीटीआर प्रशासन ने झिरना, कालागढ़ में पी2पी नेटवर्किंग से कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं।

विज्ञापन

इस तकनीक से यदि किसी घुसपैठिए की फोटो खिंचती है तो वह एक कैमरे से दूसरे कैमरे में होकर संबंधित जोन के रेंजर तक पहुंच जाएगी। सभी कैमरे संबंधित जोन के रेंजर या वन चौकी से संचालित होंगे। यह व्यवस्था कालागढ़, झिरना के उन स्थानों पर होगी, जहां पर सिग्नल नहीं आते हैं। जिन इलाकों में नेटवर्क रहेगा, वहां जीएसएम कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। 

झिरना, कालागढ़ जोन में पी2पी, जीएसएम कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। जंगल में घुसपैठ करने वाले तस्करों की फोटो तत्काल खिंचकर संबंधित जोन के रेंजर के पास पहुंचेगी। इससे संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई कर सकेगा।   
 - अमित वर्मा, उप निदेशक,  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें