फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख के ऑपरेशन के लिए बुलाया, चार घंटे बैठाकर बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर में सोमवार को चार मरीजों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। चार घंटे इंतजार कराने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बिना ऑपरेशन किए वापस भेजा दिया। पता चला है कि डॉक्टर ने आरटीपीसीआर जांच लाने के साथ ही उन्हें बाद के दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को चारों मरीजों को डॉ. राजकेश पांडेय ने आंख के ऑपरेशन के लिए बुलाया था। चार घंटे अस्पताल में बैठाने के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनका ऑपरेशन आज नहीं हो सकता है। उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि अगले सोमवार को आना। उधर, मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के लिए की गई कोरोना की जांच रिपोर्ट सोमवार तक ही मान्य है। अगले सोमवार को आने के लिए एक बार फिर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी। राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रवीण पंवार ने संपर्क करने पर बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो यह गलत है और संबंधित डॉक्टर से बातकर इसे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें