फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Tue, 07 Oct 2025 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
साहिया में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत दल
विज्ञापन
भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत साहिया मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के माध्यम से आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने व स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन




भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रूचि भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार बड़ी संख्या में जनहित की योजनाओं का संचालन कर रही है। योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अलग-अलग योजनाएं चला रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने व स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कार्यकर्ताओं से जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर मूरत राम शर्मा, जिला प्रभारी उत्तरकाशी नवीन ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, अमित डबराल, सह जिला प्रभारी सतेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें