फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैग रिपोर्ट में कैंपा में गड़बड़ियों का खुलासा, वन महकमा खामियों के परीक्षण में जुटा

Tue, 25 Feb 2025 10:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैंपा की राशि से फ्रिज, कूलर, आई फोन खरीदने का जिक्र किया गया है, इसके अलावा क्षतिपूरक वनीकरण के लिए मिली भूमि में कम पौघरोपण कर अधिक दिखाए जाने, रखरखाव में गड़बड़ी से लेकर अनाधिकृत तौर पर वन भूमि के हस्तांतरित करने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
गड़बडि़यां - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैग की रिपोर्ट में प्रतिकारात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन एवं योजना (कैंपा) में गड़बड़ियों का खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद से वन महकमे में खलबली मची है। अब वन विभाग रिपोर्ट में जहां पर गड़बड़ी का उल्लेख किया गया है, उसका परीक्षण करने के साथ कमियां मिलने पर कार्रवाई की बात कह रहा है।

विज्ञापन


कैग ने राज्य में 2019-20 से 2021-23 के दौरान कैंपा के तहत हुए कार्याें का मूल्यांकन किया है। इसमें कई अनियमितता का खुलासा किया है। इसमें कैंपा की राशि से फ्रिज, कूलर, आई फोन खरीदने का जिक्र किया गया है, इसके अलावा क्षतिपूरक वनीकरण के लिए मिली भूमि में कम पौघरोपण कर अधिक दिखाए जाने, रखरखाव में गड़बड़ी से लेकर अनाधिकृत तौर पर वन भूमि के हस्तांतरित करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आने के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल जांच की बात कह चुके हैं। महकमे में खलबली मची है। अब अधिकारी खामियों का परीक्षण कराने की बात कह रहे हैं। इसके लिए अभिलेखों को देखा जा रहा है। कैंपा के सीईओ समीर सिन्हा का कहना है कि रिपोर्ट में जहां पर कमियां है, उसका परीक्षण किया जा रहा है। जहां पर कमी मिलेगी, उसमें निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें