भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथापाई के आरोपियों को गायब करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, मामला बढ़ता देख ऋषिकेश के समीपवर्ती सभी थानों व कोतवाली से पुलिस बल बुलाया गया है।