फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के गनर पर सगी भाभी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 05 Feb 2016 08:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कैबिनेट मंत्री के गनर पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


मामला क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाली एक महिला ने कैबिनेट मंत्री के गनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया गया उक्त महिला गनर की भाभी है।

कथित पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सेल्स टैक्स अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़

देहरादून में ही सेल्स टैक्स अधिकारी की बीवी से गाली-गलौज करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि युवकों ने पड़ोसी के इशारे पर यह घटना की है। तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।

नेहरू कॉलोनी के धर्मपुर डांडा निवासी सेल्स टैक्स अधिकारी की पत्नी मंगलवार सुबह किसी काम से रिस्पना पुल से नीचे उतर रही थीं। इसी बीच पीछा करते हुए स्कूटी पर आए दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दीवार के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्तों की मदद से उसके साथ यह बदतमीजी कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें