फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: आउटसोर्स से रखे जाएंगे सीआरपी, बीआरपी, 10 फरवरी की कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Mon, 06 Feb 2023 11:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सीआरपी, बीआरपी आउटसोर्स से ही रखे जाएंगे। वहीं विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
 
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत सीआरपी, बीआरपी की आउटसोर्स से नियुक्ति करने जा रही है। 950 पदों के लिए होने वाली नियुक्तियों के लिए 10 फरवरी की कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर नियुक्तियों को लेकर पिछले काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से सेवारत शिक्षकों से ही इनका काम लिए जाने को कहा गया था। जबकि शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती के पक्ष में नहीं था। विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 582 मलिन बस्तियों के 11 लाख लोगों में से एक को भी नहीं मिल पाया प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी है। इससे 950 शिक्षक और कम हो जाएंगे। इस प्रकरण में अब सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सीआरपी, बीआरपी आउटसोर्स से ही रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इनकी आउटसोर्स से नियुक्ति के लिए 10 फरवरी की कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें