फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri: नदी किनारे खेल रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार, पैर फिसलने से छोटा भाई बहा तो बड़े ने भी लगा दी छलांग

Mon, 06 Feb 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

डरे हुए दो बच्चे घर पहुंचे तो परिजनों को हादसे के बारे में बताया। चारों नदी किनारे खेल रहे थे। तभी एक बच्चे का पैर फिसल गया। अपने छोटे भाई को डूबता देख बचाने के लिए बड़ा भाई भी नदी में कूद गया। पुलिस की ओर से रेस्क्यू जारी है। दोनों बच्चे लापता हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद की थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुयी कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे। दो बच्चे तो घर लौट गए, लेकिन दो बच्चे आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल नदी में डूब गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर निर्देश दिए।

 

घर लौटे दोनों बच्चों ने बताया कि आदेश और अभिषेक नदी के पास खेल रहे थे। खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहां से डर कर भाग गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पैसों के विवाद में पार्टनर और उसके दो बेटों ने ली जान, तीनों फरार
विज्ञापन


उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें