फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए की आंच: अलर्ट पर चलाई जा रहीं उत्तराखंड रोडवेज की बसें

Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पहले चंडीगढ़ वाली बस रोकने के हुए थे आदेश, फिर भेजी
  • रोडवेज की दैनिक आय में भी आई कमी 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यूपी के कई जिलों और दिल्ली में हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद रोडवेज की बसों को अलर्ट पर चलाया जा रहा है। शनिवार को पहले चंडीगढ़ वाली बस को निरस्त करने के आदेश हुए। फिर अलर्ट पर बस को आगे भेजा गया। वहीं रोडवेज की दैनिक आय में भी कमी आई।

विज्ञापन


शनिवार को रोडवेज की बसें अलर्ट पर चलाई गईं। दिल्ली जानी वाली बसों को अलर्ट पर भेजा गया। इस दौरान रोडवेज के अधिकारी दिल्ली भेजी गई बसों के चालक और परिचालकों से बीच में बीच फोन कर स्थिति के बारे जानकारी जुटाते रहे।

शुक्रवार की शाम को रोडवेज की चंडीगढ़ जाने वाली बस को शनिवार को निरस्त करने के आदेश आ गए थे, लेकिन शनिवार को फिर बस को अपने निर्धारित समय पर अलर्ट के साथ चंडीगढ़ भेजा गया। शुक्रवार को सहारनपुर में प्रदर्शन के बाद रोडवेज मुख्यालय द्वारा देहरादून डिपो की बसों को सहारनपुर भेजने पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ड्राइवर लंबे रूट पर जाने से कतरा रहे

चंडीगढ़ जाने वाली यह बस सुबह साढ़े पांच बजे रुड़की डिपो से हरिद्वार जाती है। वहां सवा छह बजे चंडीगढ़ के लिए चलती है, जो सुबह सात बजे रुड़की पहुंचती है और यहां से रवाना होती है।

बताया जा रहा है कि कुछ ड्राइवर लंबे रूट पर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं रोडवेज की प्रतिदिन की आय में भी बढ़ोतरी नहीं हुई। शनिवार को भी करीब साढ़े तीन लाख की धनराशि बैंक में जमा कराई गई, जबकि अन्य दिनों में यह धनराशि करीब पांच लाख रुपये की होती है। 

शुक्रवार को चंडीगढ़ जाने वाली बस को निरस्त करने के आदेश आ गए थे। सहारनपुर में माहौल सामान्य होने के बाद इस बस को चंडीगढ़ भेजा गया। अन्य रूटों पर भी बसें अलर्ट पर चलाई जा रही हैं। 
- रक्षपाल सिंह, सीनियर फोरमैन रुड़की डिपो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें