फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरवंश कपूर की सफल बाईपास सर्जरी, ICU में

Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कैंट विधायक हरबंस कपूर की सफल बाईपास सर्जरी की गई है। गुडगांव के मेदांता अस्पताल में सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहान की देखरेख में उनका जटिल ऑपरेशन किया गया। उनके पुत्र अमित कपूर के अनुसार विधायक कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की देख-रेख में आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


पिछले करीब एक पखवाड़े से सीने में जकड़न की शिकायत के बाद विधायक हरबंस कपूर की देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में एंजियोग्राफी समेत अन्य जांचें कराई गईं। जांच के बाद कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह ने आर्टरी में ब्लॉकेज की पुष्टि की।

मेदांता में हुआ ऑपरेशन
इसके बाद शनिवार को विधायक कपूर अपने पुत्र अमित के साथ गुडगांव के मेदांता अस्पताल पहुंचे। डॉ. नरेश त्रेहान की देख-रेख में हुई जांच के बाद बाईपास सर्जरी का निर्णय लिया गया। अमित कपूर ने बताया कि सोमवार को उनकी सफल बाईपास सर्जरी की गई।
विज्ञापन


तीन आर्टरी में ब्लॉकेज को देखते हुए दो वेन लगाई गई है। डॉ. नरेश त्रेहान के निर्देशन में कुशल चिकित्सकों की टीम ने लगभग साढ़े तीन घंटे में ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें