फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election Uttarakhand: इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी संभालेंगे प्रचार में मोर्चा, चुनावी रणनीति पर चर्चा

Mon, 24 Jun 2024 12:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के साथ बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में दलों के नेताओं ने जीत का संकल्प लिया। 29 जून को मंगलौर व एक जुलाई को गोपेश्वर में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी।

विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी प्रचार में मोर्चा संभालेंगे। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। दलों के नेताओं ने एकजुटता के चुनाव लड़ने और जीत का संकल्प लिया।

कांग्रेस भवन में हुई बैठक में माहरा ने कहा, बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को संयुक्त रूप से एकजुटता के साथ लड़कर भाजपा की विघटनकारी नीतियों को जवाब देंगे। कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों का इतिहास जनता के लिए संघर्ष का रहा है।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने अपनी मूल विचारधारा के विपरीत आयात किए प्रत्याशियों को टिकट दिया है। माहरा ने लोस चुनाव में भले ही जीत नहीं मिली। लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। जबकि भाजपा ने अपना जनाधार खोया है। मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। बैठक में निर्णय लिया कि नंदिनी आर्य उपचुनाव में गठबंधन व सिविल सोसायटी की सोशल मीडिया प्रभारी होंगी। 29 जून को मंगलौर व एक जुलाई को गोपेश्वर में गठबंधन की बैठक होगी।

विज्ञापन

उपचुनाव में संयुक्त रूप से करेंगे प्रयास
सीपीआई के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को त्यागकर पूरे देश में जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है। उससे आने वाले समय के लिए भी गठबंधन को मजबूती मिलेगी। बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए गठबंधन पूरी मेहनत करेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एसएन सचान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पांचों सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए। उपचुनाव में संयुक्त रूप से जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की संभावना, जानें आज मौसम का मिजाज

बैठक में महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बिष्ट, इंसानियत मंच के रवि चोपड़ा, भारत जोड़ो अभियान के संयोजक भुवन पाठक, सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य समर भंडारी, किसान सभा के सुरेंद्र सजवाण, कांग्रेस महासचिव आनंद रावत, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें