केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों के उप-चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम जारी होते ही देहरादून, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस उप-चुनाव में उत्तराखंड के सीएम को भी मुखमंत्री पद बचाने के लिए मैदान में उतरना होगा।
तीनों विधानसभा सीटों पर 21 जुलाई को मतदान होगा और 25 जुलाई को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूडी ने बताया है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की डोईवाला, धारचूला व सोमेश्वर (आरक्षित) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आचार संहिता लागू हो गई
डोईवाला व सोमेश्वर विधानसभा सीटें भाजपा के दो विधायकों के सांसद निर्वाचित होने पर रिक्त हुई थी, और धारचूला सीट सीटिंग विधायक हरीश धामी के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी।
इसलिए तीन सीटों पर उप-चुनाव होना है, इसका कार्यक्रम आयोग की तरफ से बुधवार को जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उप-चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही देहरादून, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
रतूड़ी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप-चुनाव में 31 जनवरी, 2014 को अंतिम रूप से प्रकाशित की गई निर्वाचक नामावली ही प्रयोग में लाई जोगी।
उप-चुनाव का कार्यक्रम
27 जून को अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू
04 जुलाई को नामांकन की आखिरी तिथि
05 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच
07 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि
21 जुलाई को मतदान होगा
25 जुलाई मतगणना पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित होगा।