फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election: बदरीनाथ विधानसभा...मतदान कराने 10 किमी पैदल चलकर द्रोणगिरी बूथ पहुंचेगी पोलिंग पार्टी

Sat, 29 Jun 2024 05:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

दस जुलाई को उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें एक मंगलौर सीट है। जबकि दूसरी बदरीनाथ सीट है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में 141 मतदाता होम वोटिंग (घर पर मतदान) करेंगे। होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार सुबह रवाना होंगी। मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 85 वर्ष के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। उपचुनाव के लिए 27 दिव्यांगजनों और 114 बुजुर्ग मतदाताओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पीएम किसान सम्मान निधि... ई-केवाईसी न होने से एक लाख किसानों के खातों में नहीं आई रकम

शनिवार 29 जून को होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को उन्हें पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी मतदान कर्मियों को उनके कार्यों और दायित्वों के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सहायक नोडल ट्रेनिंग आनंद सिंह, अभिनव नौटियाल, एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, खीम सिंह कंडारी, केसी पंत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें