फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जब्त की तो MNA पर डाला मिट्टी का तेल, केस दर्ज

Wed, 08 Jul 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में पॉलीथिन जब्त करने गईं मुख्य नगर विकास अधिकारी विप्रा त्रिवेदी पर मिट्टी का तेल डालने के मामले में नगर निगम के लिपिक मुस्तफा ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


वारदात के लिए जिम्मेदार व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाय दुकान पर बैठे एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है। सोमवार रात से ही मिट्टी के तेल की वजह से एमएनए की सिर में दर्द की शिकायत है।

मंगलवार शाम को नगर निगम में घटना को लेकर दिनभर के मंथन के बाद आखिरकार हानिकारक पदार्थ उड़ेलने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया। एनजीटी के आदेश पर हरकत में आई नगर निगम की टीम एमएनए की अगुवाई में सोमवार को पॉलीथिन जब्त करने निकलीं थी।
विज्ञापन


आरोप है कि भीमगोडा के रामलीला मैदान के पास यमकेश्वर ट्रेडर्स पर पॉलीथिन जब्त करने से गुस्साए दुकान मालिक मुकेश अग्रवाल ने अंदर रखा मिट्टी का तेल एमएनए एवं टीम के सदस्यों पर उडे़ल दिया था। यही नहीं फिर व्यापारी ने खुद अपने ऊपर भी तेल उडे़ला था पुलिस के साथ होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक व्यापारी का भाई प्रदीप अग्रवाल भी विरोध में बराबर शामिल था। दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना वसूलकर टीम लौट गई थी। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दिनभर घटना के संबध में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई थी।

नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल दुकान पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के नाम भी साफ है कि जल्द उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।

दरअसल सोमवार शाम मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया गया था, जिससे रात को तबीयत खराब हो गई। सिर में दर्द रहा। आज भी तेल की बदबू परेशान कर रही है। टीम में शामिल सभी कर्मियों की ओर से तहरीर बनाकर पुलिस को भेज दी है।
- विप्रा त्रिवेदी, मुख्य नगर अधिकारी, नगर निगम

मुकदमा दर्ज कराने में लग गए चौबीस घंटे
पूरे प्रकरण में चौबीस घंटे से भी अधिक वक्त गुजरने के बाद मुकदमे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस भी इस बात से हैरत में है। वह भी तब जब पुलिस सोमवार को मौके पर ही थी यदि नगर निगम के अधिकारी चाहते तो तभी गिरफ्तारी हो सकती थी, लेकिन नगर निगम की टीम ने ऐसा नहीं किया।

व्यापारी भी चढ़ा रहे आस्तीनें
व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज होने पर व्यापारी वर्ग ने भी विरोध की तैयारी कर ली है। अब वो भी जवाब देने की योजना बना रहे है। दोपहर  से कई गुटों में बंटे व्यापारियों को एकत्र करने के लिए हर कोई एक दूसरे से संपर्क साधने में लगा रहा। हर कोई एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का संदेश दे रहा है।

मिट्टी तेल डालने के मामले में रिपोर्टर की लापरवाही से मंगलवार को घटनाक्रम एक पक्षीय प्रकाशित हुआ था। इसका हमें खेद है। दरअसल हम अपने पाठकों तक शत-प्रतिशत सही तथ्य पहुंचाना चाहते हैं। अमर उजाला में प्रकाशित किसी भी खबर में कभी भी आपको तथ्यात्मक गलती नजर आए तो हमें जरूर बताएं। हम पड़ताल करवा कर सही तथ्य जरूर प्रकाशित करेंगे। आप सहयोग करें, हमें गलती सुधारने में खुशी होगी--- 7830020460
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें