फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कब्र से निकलेगा इमरान की मौत का राज

Wed, 08 Jul 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत का राज जानने के लिए इमरान परवेज के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। दिल्ली की एक अमेरिकी कंपनी में कार्यरत रहे इमरान की दो माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इमरान के परिजनों ने परवेज की बीवी पर हत्या का शक जताते हुए फोरेंसिक तरीके से पीएम नहीं होने की शिकायत की है।
विज्ञापन


देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मॉडल कॉलोनी निवासी और आईआईपी से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक मोहम्मद अनवर का छोटा बेटा इमरान परवेज अपनी बीवी शिम्मी सिद्दीकी और दो बेटियों के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-पांच में रहता था। इमरान की तीन मई को रोहिणी अंबेडकर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से उसका विसरा संरक्षित किया गया था। उस समय परिजनों ने इमरान के पार्थिव शरीर को दून लाकर चंदरनगर के कब्रिस्तान में दफना दिया था, लेकिन बाद में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने पर पिता मोहम्मद अनवर ने 14 मई को दिल्ली के डीसीपी से मिलकर बेटे की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन


साथ ही पुत्रवधू शिम्मी और एक अन्य युवक की भूमिका संदिग्ध बताई। पीड़ित परिवार ने दून के एसएसपी रहे और प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी दिल्ली में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार को भी अपना दुखड़ा सुनाया था। उन्होंने इस मामले में दिल्ली के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

30 जून को नार्थ दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट संजय गोयल ने इमरान परवेज का शव कब्र से निकालकर पुन: पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। इमरान के चाचा नईम ने बताया कि सीधे तौर पर हत्या का मामला है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस और चिकित्सकों की टीम बुधवार को दून पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलेगी। संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें