फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी से औंधे मुंह गिरा कारोबार

Thu, 12 Sep 2013 10:18 PM IST
अमर उजाला, विनोद पनेरू, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी ने उद्योगों की कमर तोड़ दी है। रुपये में गिरावट से बड़े-बड़े उद्योग औंधे मुंह गिर गए हैं। ऑटो सेक्टर की स्थिति सबसे बुरी चल रही है।
विज्ञापन


तैयार माल के लिए खरीददार नहीं मिल रहे हैं। उत्पादन 40 से 75 फीसदी तक गिर गया है। इसके चलते अधिकांश उद्योगों ने शनिवार को उत्पादन बंद कर दिया है।

सिडकुल पंतनगर में करीब 527 फैक्ट्रियों में उत्पादन हो रहा है। मगर अधिकांश मंदी की मार से सहम गई हैं। ऑटो सेक्टर की टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और अशोका लीलैंड में भी उत्पादन बुरी तरह प्रभावित है।

पढें, इकोनॉमी बाइक्स ने दी महंगाई से राहत

ऑटो सेक्टर पर मंदी की मार
उद्योग विभाग के सूत्रों के मुताबिक ऑटो सेक्टर पर मंदी की सबसे अधिक मार पड़ रही है। टाटा मोटर्स में रोजाना 11 सौ छोटा हाथी बनाए जाते हैं।

मगर कुछ दिन से इनका उत्पादन गिरकर करीब पांच सौ छोटा हाथी प्रतिदिन रह गया है। बजाज ऑटो में भी उत्पादन रोजाना 35 सौ बाइक से घटकर 25 सौ पर रह गया है। अशोका लीलैंड में रोजाना दो सौ ट्रक बनाए जाते थे।
विज्ञापन


उत्पादन प्रभावित हुआ
आजकल 50 ट्रक ही तैयार किए जा रहे हैं। अन्य उद्योगों में भी उत्पादन प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि अधिकांश में उत्पादन 40 से 75 फीसदी गिर गया है।

कच्चा माल महंगा होने और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने से तैयार माल की खपत नहीं हो पा रही है। इससे सिडकुल में नौकरियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। सिडकुल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय तिवारी के मुताबिक मंदी के चलते अधिकांश उद्योगों ने शनिवार को उत्पादन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इनकी भी सुनिए
मंदी ने बड़े उद्योगों को अपनी चपेट में ले लिया है। टाटा, बजाज और अशोका लीलैंड जैसी बड़ी इकाइयां भी मंदी से बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इनका उत्पादन गिर कर करीब पचास फीसदी रह गया है। दीपावली के बाद ही कारोबार में वृद्धि की संभावना है।
- बीआर आर्या, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें