फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा शुरू, यहां से सीधे मिलेगी सुविधा, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Sun, 09 Dec 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
बस सेवा का शुभारंभ करते विधायक
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल भ्रमण के दौरान की गई घोषणा के तहत महाकाली सेती यातायात समिति की देखरेख में महेंद्र नगर से देहरादून के लिए बस सेवा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


यह बस सेवा दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी और नेपाल के राज्यमंत्री प्रकाश रावल ने हरी झंडी दिखाकर बस को देहरादून के लिए रवाना किया। 

महेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धामी ने कहा कि भारत नेपाल के रोटी-बेटी के संबंध इस बस सेवा के चलने से और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि इस बस से अब यात्रियों को नेपाल से सीधे राजधानी देहरादून पहुंचने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के राज्यमंत्री रावल ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमेशा से बेहतर रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। शनिवार शाम चार बजे बस को देहरादून के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नेपाल के जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने विधायक और राज्य के मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहां पर कंचनपुर के डीएम शंकर बिष्ट, यातायात समिति के अध्यक्ष डंबल पंत, सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। 

यातायात समिति अध्यक्ष डंबल पंत ने बताया कि महेंद्र नगर से प्रतिदिन शाम चार बजे देहरादून के लिए बस चलेगी जिसमें एक दिन भारत की और दूसरे दिन नेपाल की बस चलेगी। यह वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा गड्डा चौकी, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर से हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधानुसार इन बसों के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें