फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: खाई में समाई बस, 9 की मौत, 18 घायल

Tue, 11 Aug 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के प्यूथान जिले में सोमवार दोपहर बाद बस के 200 मीटर खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को प्यूथान के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


प्यूथान प्रहरी निरीक्षक तुल बहादुर कार्की ने बताया कि यह बस खलंगा से बांगेफेड़ी जा रही थी। प्यूथान नगरपालिका क्षेत्र में एक मोड़ पर बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस 200 मीटर खाई में गिर गई।

अस्पताल पहुंचने पर पांच ने तोड़ा दम
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन


चार की हुई शिनाख्त
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में अब तक चार लोगों की शिनाख्त हो पाई है। मृतकों में प्यूथान निवासी माया केसी, तोखाम निवासी नरेंद्र जीसी, गडवा निवासी सीता पंडित और संजय कुमार थे।न
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें