जात पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर डोटी को लौट रही एक निजी बस अमरगढ़ी नगरपालिका 11 के रडुवा के गधेरे में गिर गई।
गहरी खाई में गिरने से 18 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हो गए। डॉ के आई सिंह राजमार्ग में शााम सात बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
डीएसपी डंबर बहादुर केसी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा ले जाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों को निकालने का काम जारी है।