उसका कहना था कि उसे एक और बरात लेकर जाना है। बरात के लौटने पर चालक ने बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। पैगा गांव के सामने बेकाबू बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। खाई में पानी भरा होने के कारण बरातियों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई।
सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन से बस को सीधा कराया गया। बस में सवार दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं है। जबकि ग्राम अदलपुर निवासी सैफ़ुद्दीन 45, जावेद 30, वाहिद 60 को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।